मध्य प्रदेश में पटाखों पर नहीं लगेगा प्रतिबंध, मुख्यमंत्री शिवराज का एलान
Image Credit: Shortpedia
मध्यप्रदेश में दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका एलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ' मध्य प्रदेश खुशियों का प्रदेश है। यहां पर हम खुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हां, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध जरूर है। आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी मनाएं'।