आज से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र
Image Credit: Newsbytes
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। पांच दिवसीय सत्र हंगामेदार रह सकता है। पहले दिन दिवंगत विधायकों को याद किया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सिटिंग अरेंजमेंट और सिक्योरिटी के इंतजाम हैं। 2022 के चुनाव को देखते हुए विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा। सरकार ने भी विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर जवाब देने की रणनीति बनाई।