पहली बार 11 जगहों पर होंगी संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठकें
Image Credit: Shortpedia
आरएसएस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के फॉर्मेट में बदलाव किया। पहली बार ऐसा हो रहा है जब 11 जगहों पर ये बैठकें होंगी, अब तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक दशहरे के बाद एक ही स्थान पर होती रही है। बैठक में कृषि बिल समेत कोरोना से अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका पर पड़े असर पर चर्चा होगी। इससे पहले मार्च में एक बैठक रद्द हो गई थी।