पिछले 7 दशकों से बंगाल में सत्तासीन दलों का राज्यपालों के साथ रहा 36 का आंकड़ा
Image Credit: Shortpedia
जगदीप धनखड़ को राज्यपाल के पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को हाल ही में एक पत्र लिखा है। ममता का पत्र यह बताने को काफी है कि उनकी सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद कहां तक पहुंच चुका है। जिस तरह से मुख्यमंत्री रहते हुए कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु विरोध किया करते थे, उसी राह पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चल रही हैं।