जम्मू-कश्मीर में टूटेगी आतंकियों की कमर, एनआईए की तर्ज पर एसआईए का गठन
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर में एनआईए की तर्ज पर राज्य जांच एजेंसी का गठन हुआ। आतंकवाद पर प्रभावी अंकुश के लिए एसआईए, एनआईए व अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी। इसके साथ एसआईए अभियोजन की कार्रवाई भी करेगी। एसआईए में एक निदेशक होगा। इसमें अधिकारी और कर्मचारी सरकार की ओर से भेजे जाएंगे। सीआईडी प्रमुख एजेंसी के मानद निदेशक होंगे। सभी थाना प्रभारी आतंकवाद से जुड़े मामलों के पंजीकृत होने की सूचना तत्काल एसआईए को देंगे।