95 वर्षीय अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर माता प्रसाद का निधन
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर माता प्रसाद का मंगलवार रात निधन हुआ। वो एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती थे। 95 वर्षीय माता प्रसाद को एक निजी अस्पताल से स्थानांतरित कराने के बाद मंगलवार की शाम वहां भर्ती कराया गया था। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने माता प्रसाद की मौत पर गहरा शोक जताया। नरसिम्हा सरकार ने 21 अक्टूबर 1993 को माता प्रसाद को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया था।