बोकारो में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद के काफिले पर हमला
Image Credit: Dainik Bhaskar
झारखंड के बोकारो में कोडरमा के पूर्व बीजेपी सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय के काफिले पर हमला हुआ। बता दें पूर्व सांसद पार्टी की ओर से आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के चक्कर में धनबाद जा रहे थे। इसी बीच तेलमोचा दामोदर पुल के पास अराजक तत्वों ने वाहन पर हमला किया। वाहन पर पथराव किया गया। वाहन की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।