पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कोरोना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप, FIR दर्ज
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज की है। उन पर कोरोना वायरस को 'कोरोना का भारतीय वेरिएंट' कहकर भ्रम फैलाने का आरोप है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई टिप्पणी को आधार बनाकर भाजपा नेताओं ने कमलनाथ के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज की है।