पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
Image Credit: Amar Ujala
पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उत्तराखंड कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला। उम्मीद है कि वो आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उन्हें लेकर खबर थी कि उनकी नजदीकियां बीजेपी के साथ बढ़ रही हैं। खुद पर लगे आरोपों का खंड़न करते हुए उन्हें आलाकमानों को पत्र भी भेजा था। लेकिन तब तक उन्हें सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था।