बेंजामिन नेतन्याहू ने खाली किया प्रधानमंत्री आवास
Image Credit: Shortpedia
इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार ने रविवार सुबह प्रधानमंत्री आवास खाली कर दिया। देश में वैकल्पिक सरकार के गठन के साथ ही लंबे समय तक पद पर काबिज रहे नेता ने सत्ता से बेदखल होने के करीब एक महीने बाद आवास खाली किया। उनके पारिवारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मध्यरात्रि के फौरन बाद नेतन्याहू परिवार ने यरुशलम में बलफोर स्ट्रीट स्थित आवास खाली कर दिया।