पद्म विभूषण से सम्मानित जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन, पीएम ने जताया शोक
Image Credit: firstpost
पद्म विभूषण से सम्मानित जम्मू-कश्मीर के 94 वर्षीय पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा ने सोमवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। वो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। वो दो बार जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट किया कि, 'जगमोहन जी का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। उनके मंत्रित्व कार्यकाल के दौरान इनोवेटिव नीति निर्धारण किया गया था। उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदना।'