कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल का निधन
Image Credit: Social Media
कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल का आज सुबह 82 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। लंबी बीमारी के चलते उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वैजनाथ पाटिल 1984 में रामकृष्ण हेगड़े कैबिनेट में बागवानी मंत्री बने और बाद में 1994 में एचडी देवेगौड़ा कैबिनेट में शहरी विकास विभाग संभाला। कर्नाटक के बीदर के रहने वाले वैजनाथ पाटिल, कलाबुरागी के चिंचोली तालुक में रहते थे।