पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी राज्यसभा के लिए नामित
Image Credit: Shortpedia
वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के लिए नामित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महेश जेठमलानी को राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किया है। बता दें कि महेश जेठमलानी देश के दिग्गज वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी के बेटे हैं। महेश जेठमलानी के जूनियर वकील प्रणव बढेका ने बताया है कि निश्चित तौर पर महेश जेठमलानी संसद के लिए बेशकीमती साबित होंगे।