मेघालय के पूर्व सीएम के बेटे की री-भोई जिले में कार में आग लगने से मौत
Image Credit: sentinel assam
मेघालय के री-भोई जिले में एक 37 वर्षीय सहायक प्रोफेसर की उस कार में आग लगने से मौत हो गई, जब वह यात्रा कर रहा था। घटना शनिवार को शिलांग-गुवाहाटी हाईवे पर घटित हुई। मृतक व्यक्ति की पहचान मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ई के मावलोंग के सबसे छोटे बेटे फर्डिनेंड बी लिंगदोह के रूप में हुई है। वह उमरोई निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जॉर्ज लिंगदोह के भाई थे।