गैंगरेप केस में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा
Image Credit: zeenews
गैंगरेप केस में MPMLA कोर्ट ने बुधवार को यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति सहित 3 को दोषी करार दिया है. प्रजापति के साथ अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला को गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में दोषी पाया गया जबकि विकास वर्मा, रूपेश्वर, अमरेंद्र सिंह पिंटू और चंद्रपाल बरी किए गए हैं. इस मामले में कोर्ट 12 नवंबर को दोषियों को सजा सुनाएगा. महिला ने गायत्री प्रजापति और उसके साथियों पर परिवार को जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगया था.