पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को गैंगरेप केस में आजीवन कारावास, 2 लाख रुपये का जुर्माना
Image Credit: Shortpedia
चित्रकूट गैंगरेप केस में यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उन पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में कुछ दिन पहले फैसला देते हुए गायत्री प्रजापति समेत 3 लोगों को दोषी ठहराया था. वहीं 4 लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था. कोर्ट में शुक्रवार को उनकी सजा पर सुनवाई हुई.