टेनिस खेलते वक्त ट्रंप ने की थी जबरदस्ती: पूर्व मॉडल ने लगाए यौन शोषण के आरोप
Image Credit: Shortpedia
पूर्व मॉडल एमी डोरिस ने आरोप लगाया कि 23 साल पहले ओपन टेनिस चैंपियनशिप में ट्रंप ने उनसे जबरदस्ती की थी। उस वक्त उनके पुरूष मित्र रहे जेसन बिन ने उन्हें ट्रंप से मिलाया था। मैच के दौरान वीआईपी बॉक्स में ट्रंप ने उन्हें बहुत मजबूती से जकड़ लिया और जबरन किस किया। ट्रंप ने आरोपों का खंडन किया। वकील बोले- ये राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप की छवि खराब करने की एक कोशिश है।