दिल्ली के AIIMS में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, अस्पताल के अधिकारी ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
Image Credit: shortpedia
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को अस्थ्वस्थ होने की वजह से बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया. कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था.बुखार उतरने के बाद वह कमजोरी महसूस कर रहे थे. आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एम्स भर्ती कराया गया है. उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है.