राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना संक्रमण के चलते निधन
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात निधन हुआ। राज्य सरकार ने उनके निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक राष्ट्र सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।'