भाजपा में शामिल हुए TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होने जा रहा है। इससे पहले नेताओं को दल बदलने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। यह TMC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।