कैलाश विजयवर्गीय पर पूर्व त्रिपुरा गवर्नर का आपत्तिजनक ट्वीट, लिखा- 'वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन'
Image Credit: New indian express
त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर वोडाफोन के विज्ञापन में दिखने वाले कुत्ते के साथ साझा करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन।' इसके पहले बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद तथागत रॉय ने दिलीप घोष, पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश, अरविंद मेनन को जिम्मेदार ठहराया था।