बीजेपी की पूर्व महिला नेत्री ने ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
Image Credit: Shortpedia
हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व भाजपा नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दरअसल, पूर्व में विधायक में बीजेपी की मंडल मंत्री रही महिला और उसके कुछ साथियों पर अश्लील वीडियो के एवज में डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। लेकिन महिला ने कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।