जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा गिरने से चार घायल, 10 मजदूर लापता
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबाण जिले के पास बन रही चार लेन सुरंग का एक हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम चल रहा है। गुरुवार देर रात ऑडिट के दौरान खूनी नाला के पास सुरंग का सामने का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और भारतीय सेना ने संयुक्त राहत और बचाव अभियान चलाया।