परमबीर सिंह के खिलाफ अवैध वसूली को लेकर दर्ज हुआ चौथा मामला
Image Credit: Newsbyte
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें और बढ़ती ही जा रही है। गोरेगांव पुलिस ने अब उनके खिलाफ अवैध वसूली को लेकर एक और मामला दर्ज कर लिया है। पिछले एक महीने में यह उनके खिलाफ अवैध वसूली का चौथा मामला है। पुलिस ने अवैध वसूली के इस मामले सिंह के अलावा बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, सुमित सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह और रियाज भाटी को भी आरोपी बनाया है।