भारत के समर्थन में फ्रांस, मैक्रों बोले- वैक्सीन के कच्चे माल पर लगी रोक हटे
Image Credit: Newsbyte
भारत की मांग का समर्थन करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने G7 देशों से कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल के आयात पर लगी रोक हटाने की अपील की है। गौरतलब है कि अमेरिका और कई देशों ने वैक्सीन के लिए जरूरी कच्चे माल का निर्यात रोका हुआ है, जिससे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। भारत लगातार अमेरिका से यह रोक हटाने की मांग कर रहा है।