रूस के साथ मजबूत बनी हुई है दोस्ती, यूक्रेन पर मध्यस्थता करने को तैयार- चीन
Image Credit: Newsbyte
यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच चीन ने एक बार फिर से कहा कि उसकी और रूस की दोस्ती मजबूत बनी हुई है और ये दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है। चीन ने यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार होने की बात भी कही और कहा कि वह सही समय पर इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद करने के लिए तैयार है।