ट्रंप पर भड़कते हुए ओबामा बोले- 'कैपिटल हिल हिंसा' अमेरिका के लिए अपमान और शर्म की बात
Image Credit: Shortpedia
बराक ओबामा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "इतिहास 'कैपिटल हिल हिंसा' को याद रखेगा।" पूर्व स्टेट सेक्रेटरी हिलेरी क्लिंटन ने कहा, "अमेरिकी लोकतंत्र की नींव स्वतंत्र चुनाव में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण पर देश के आतंकियों ने हमला किया। हमें कानून को दोबारा स्थापित करना होगा और उन्हें इसके लिए जिम्मेदार करार देना होगा। लोकतंत्र नाजुक होता है और हमारे नेताओं को इसकी रक्षा की जिम्मेदारी के साथ रहना होगा।"