CAA-NRC के खिलाफ आज से गांधी शांति यात्रा शुरू
Image Credit: Shortpedia
CAA-NRC के खिलाफ यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की गांधी शांति यात्रा आज से शुरू होगी। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा शुरू होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होगी। गांधी शांति यात्रा के दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वो संसद में घोषणा करें कि NRC लागू नहीं होगी। यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा से होकर 30 जनवरी 2020 को राजघाट पर खत्म होगी।