गरीब कल्याण अन्न योजना 4 महीने बढ़ी, देश में गरीबों को मुफ्त मिलता रहेगा राशन
Image Credit: Wikipedia
देश में गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना को 4 महीने तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत गरीबों को मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। कोरोना के दौरान इस योजना को शुरू किया गया था। बाद में इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। आज कैबिनेट ने इसे आगे जारी रखने को अप्रूवल दे दिया है।