गुवाहाटी हाई कोर्ट ने छात्रा के रेप के आरोपी को 'राज्य का भविष्य' बताया, जमानत दी
Image Credit: Newsbyte
गुवाहाटी हाई कोर्ट ने IIT गुवाहाटी की छात्रा के रेप के आरोपी साथी छात्र को जमानत दे दी है। जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि आरोपी एक प्रतिभाशाली छात्र है और राज्य की भविष्य की संपत्ति है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है और उसके सबूतों और गवाहों से छेड़छाड़ करने का खतरा भी नहीं है। हालांकि उसने माना कि प्रथमदृष्टया आरोपी पर रेप का मामला बनता है।