गहलोत ने मंजूर किया तीनों मंत्रियों का इस्तीफा, रविवार शाम चार बजे होगा शपथ ग्रहण
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों ने कल मंत्री पद से इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस्तीफे स्वीकार किए। इन मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा शामिल हैं। इन मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इस्तीफा दिया। कल शाम चार बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। उससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर अजय माकन और अशोक गहलोत की बैठक जारी है।