गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें
Image Credit: Newsbyte
गोवा में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के अधिकांश विधायकों के सत्ता पर काबिज भाजपा के संपर्क में होने की बात कही जा रही है। अटकलें हैं कि ये विधायक जल्द ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज किया है और भाजपा पर लोगों में संशय और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।