बरादर और करजई की मौजूदगी वाली 12 सदस्यीय परिषद चलाएगी शासन
Image Credit: Amar Ujala
तालिबान ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शासन व्यवस्था संभालने के लिए राष्ट्रपति व अमीरों की बजाय एक 12 सदस्यीय परिषद के गठन की घोषणा की। इस परिषद में सात सदस्यों के नाम पर सहमति बन गई है।इस परिषद में राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार व तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब, इस्लाम पार्टी का नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार आदि शामिल हैं।