यूक्रेन से फंसे सभी भारतीयों को निकालेगी सरकार, आज एयर इंडिया संचालित करेगी दो उड़ानें
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी ने कहा कि भारत सरकार यहां फंसे भारतीय नागरिकों को जल्द स्वदेश ले जाएगी। उन्होंने भारतीय छात्रों से अस्थायी आश्रयस्थलों में शरण लेने की अपील की। इस बीच एयर इंडिया ने कहा कि विदेश मंत्रालय से मिले इनपुट के आधार पर यूक्रेन में बन रहे हालात को देखते हुए 26 फरवरी को दिल्ली से बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के लिए 2 उड़ानें संचालित की जाएंगी।