आधार से वोटर आईडी जोड़ने का बिल लोकसभा में आज पेश करेगी सरकार
Image Credit: Shortpedia
फर्जी मतदान रोकने के लिए लिहाज से आज सरकार लोकसभा में आधार से वोटर आईडी जोड़ने का बिल पेश करेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ही बिल को मंजूरी दे दी थी। बता दें चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 में चुनाव पंजीयन अधिकारियों को मतदाता सूचियों में वोटर के रूप में नाम जुड़वाने के इच्छुक लोगों को उनकी पहचान के दस्तावेज के रूप में आधार नंबर मांगने का अधिकार होगा।