किसान आंदोलन वाले गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बनाई अपनी राजनीतिक पार्टी
Image Credit: Economic times
किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी नाम से राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान किया। चंडीगढ़ में पार्टी की घोषणा करते हुए चढूनी ने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।