देहरादून के कैंट क्षेत्र से बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का निधन, शोक में पार्टी
Image Credit: Amar Ujala
देहरादून के कैंट क्षेत्र से बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर के निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। हरबंस बीजेपी के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह सजग थे। विधायक की मौत की खबर मिलते ही पार्टी नेता और समर्थक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।