शाही सदस्यता खत्म होते ही पिता ने मेगन मर्केल पर लगाया आरोप
Image Credit: shortpedia
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने के बाद शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यही नहीं हैरी-मेगन को घर के रिनोवेशन में खर्च हुए 22 करोड़ रुपये भी शाही परिवार को लौटाने होंगे। हैरी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शाही परिवार की सदस्यता छोड़ी। मेगन के पिता ने मेगन पर शाही परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया।