जल्द भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम, पीएम मोदी का न्यौता स्वीकारा- हर्ष वर्धन श्रृंगला
Image Credit: ANI
विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बताया है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही भारत आएंगे। उन्होंने पीएम मोदी का न्यौता स्वीकार लिया है। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन ने 2030 के लिए प्राथमिक सेक्टरों- व्यापार, स्वास्थ्य, डिफेंस, सिक्योरिटी और दोनों देशों की जनता का आपसी जुड़वा को लेकर बनाए गए रोडमैप की समीक्षा भी की।