टिकैत के समर्थन में हरियाणा के किसानों ने लगाया जाम, आज कर रहे हैं पंचायत
Image Credit: Shortpedia
राकेश टिकैत के आंसूओं का असर हो गया है। शायद तभी हरियाणा के किसान उनके समर्थन में उतरे और आज पंचायत कर रहे हैं। रात में हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में ग्रामीणों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम भी लगाया। हालांकि उन्होंने 15 मिनट में ही जाम खोल दिया और आज पंचायत निर्धारित की। वहीं खटकड़ टोल प्लाजा पर 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर खापों की महापंचायत बुलाई गई है।