कोरोना संकट पर High Court ने लगाई दिल्ली सरकार को फटकार, पूछा- Army से क्यों नहीं ली मदद
Image Credit: shortpedia
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, बेड और दवाओं की कमी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई. सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिक बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए सशस्त्र बलों की मदद लेनी चाहिए.