कोविड वैक्सीन पर संसदीय समिति की बैठक में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा, भाजपा सदस्यों का वाकआउट
Image Credit: Shortpedia
टीके के विकास के मुद्दे पर संसद की एक समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में 'हाइवोल्टेज ड्रामा' हुआ और बैठक से भाजपा के कई सांसदों ने यह कहकर वाकआउट किया कि टीका नीति पर चर्चा करने का यह उपयुक्त समय नहीं है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की अध्यक्षता में हुई बैठक का एजेंडा कोविड-19 के लिए टीके का विकास और कोरोना वायरस एवं उसके वैरिएंट की जेनेटिक सिक्वेंसिंग था।