भारतीय अवधारणा का अंत होगा हिंदुत्व मूवमेंट की कामयाबी- थरूर
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस नेता शशि थरूर की नई किताब ‘द बैटल ऑफ बिलांगिंग’ का बीते रोज विमोचन हुआ। इसमें थरूर ने हिंदुत्व मूवमेंट को 1947 की मुस्लिम सांप्रदायिकता का प्रतिबिंब करार दिया। उन्होंने कहा, 'इसकी कामयाबी का अर्थ भारतीय अवधारणा का अंत होगा। हिंदुत्व कोई धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक सिद्धांत है'। किताब में उन्होंने हिंदुत्व और CAA की आलोचना की है। बता दें यह किताब एलेफ बुक कंपनी द्वारा प्रकाशित की गई है।