चीन के कानून बदलने के बाद हांगकांग में पहली बार हुआ मतदान
Image Credit: Trtworld
चीन द्वारा कानून बदले जाने के बाद हांगकांग में पहली बार रविवार को मतदान कराया गया। बीजिंग ने सीधे चुने गए विधायकों की संख्या कम कर दी है और केवल चीन के वफादार लोगों का ही प्रत्याशी बनना सुनिश्चित किया है। बता दें इस अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में 2014 और 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुए, लेकिन सुरक्षाबलों ने आंदोलन को कुचल दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया।