पाक मूल के लॉर्ड ने बर्खास्तगी से पहले छोड़ा अपना पद, महिला ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन में हाउस ऑफ लार्डस के सदस्य लॉर्ड नजीर अहमद ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता छोड़ी। उन्होंने एक महिला द्वारा उन पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद बर्खास्तगी से पहले अपना पद छोड़ा है। 63 वर्षीय लॉर्ड पर 2017 में मदद मांगने आई महिला के भावनात्मक और यौन शोषण के आरोप हैं। यौन शोषण के बाद महिला का लंबे समय तक अवसाद का इलाज भी चला।