अगर किसानों को जबरन हटाया तो सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे- राकेश टिकैत
Image Credit: Newsbyte
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर किसानों को जबरदस्ती बॉर्डरों से हटाने की कोशिश की गई तो वे देशभर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे। उन्होंने ये चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब पुलिस ने दिल्ली के पास स्थित कुछ बॉर्डरों से बैरिकेड्स हटाए हैं और रास्तों को खोलने की तैयारी की जा रही है।