अफगानिस्तान से वैसे ही निपटेंगे जैसे भारत में आतंकवाद से निपटते हैं - बिपिन रावत
Image Credit: Shortpedia
भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अफगान समस्या को अलग-अलग करार दिया और कहा कि इन दोनों को एक ही चश्मे से देखना ठीक नहीं। उन्होंने कहा, "यह दोनों पूरी तरह अलग-अलग मुद्दे है। हां, ये दोनों मामले क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चुनौती पेश करते हैं, लेकिन ये दोनों अलग-अलग सतह पर हैं। यह दो समानांतर रेखाएं हैं, जो शायद ही कभी मिलें।"