बाबा रामदेव को आईएमए ने भेजा 1000 करोड़ का मानहानि का नोटिस
Image Credit: Shortpedia
बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी को लेकर 25 सवाल किए जाने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर कहा कि बाबा रामदेव एलोपैथी का 'ए' तक नहीं जानते। हम उनके सवालों के जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन पहले वे अपनी योग्यता बताएं। एसोसिएशन ने कहा कि अगर बाबा 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ 1,000 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया जाएगा।