इमरान खान और पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, संदेश में कही ये बात
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘अपने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई देता हूं. दीपावली हिंदू समुदाय के लिए सबसे बड़े उत्सवों में से एक है. पाकिस्तान में 40 लाख से अधिक हिंदुओं ने अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रकाश का यह पर्व मनाया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी, योजना एवं विकास मंत्री असद उमर और मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मजारी ने भी हिंदू समुदाय के लोगों को दिवाली की बधाई दी।