त्रिपुरा में बीजेपी के 2 विधायकों का विधानसभा व पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
Image Credit: The Hindu
त्रिपुरा में बीजेपी विधायक सुदीप रॉय बर्मन और उनके सहयोगी आशीष कुमार साहा ने विधानसभा से इस्तीफा दिया। दोनों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी। अब दोनों के कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों ही दिल्ली के लिए रवाना हुए। 29 जनवरी को उन्होंने कहा था कि राज्य में लोकतंत्र नहीं है और यहां लोगों का दम घुट रहा है। बता दें त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।